रायपुर: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है। 36 घंटे में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। खबरों के अनुसार स्‍कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश बघेल मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है मोहन मरकाम को प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए मोहन मरकाम की जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पिछले तीन महीने से बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बैज अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।इससे पहले कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने पहले टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देकर उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।

इधर, कांग्रेस के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों की मानें तो अगले एक सप्‍ताह में पार्टी में बड़े पैमाने पर निुयक्ति होगी। दीपक बैज को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश महामंत्री, उपाध्‍यक्ष के साथ कुछ पदों पर बदलाव किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!