
छत्तीसगढ़,एजेंसी: बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण कार्य में लगी हाइवा वाहन को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। शुक्रवार की सुबह महज 7 बजे माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने 2 वाहनों में आगजनी की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने एक की ही पुष्टि की है। मामला जिले के कुटरू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कुटरू इलाके में सड़क निर्माण का काम चल है। इसी काम में हाइवा के माध्यम से रोजाना गिट्टी की ढुलाई की जाती है। शुक्रवार की सुबह भी रोज की तरह हाइवा से गिट्टी ढुलाई का कार्य किया जा रहा था। लेकिन इसी बीच बरगापारा भैंसा बाड़ी के पास जंगल की तरफ से आए माओवादियों ने हाइवा को रोका, फिर चालक को नीचे उतारा। जिसके बाद चालक के पास से मोबाइल फोन भी माओवादियों ने ले लिया था। फिर वाहन का डीजल टैंक फोड़ कर आग लगा दी।
साथ ही निर्माण कार्य को बंद करने की हिदायत भी माओवादियों ने दी है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद जवान भी मौके पर पहुंचे हैं। बीजापुर जिले के ASP पंकज शुक्ला ने बताया कि आगजनी की जानकारी मिली है। जवानों को मौके के लिए भेजा गया है।



















