रायपुर: एसपी रेल धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में एवं डीएसपी रेल अख्तर के नेतृत्व में वारंटीओं की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जीआरपी चरोदा को विशेष सफलता मिली है। पुलिस ने 15 साल से हत्या के मामले में फरार आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उक्त हत्यारे पर पुलिस अधीक्षक रेल धर्मेंद्र सिंह ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपित गोविंद दास पिता रतन दास उम्र 36 साल पता सतनामी पारा देवबलोदा चरोदा जिला दुर्ग हैं। वहीं वर्तमान पता ग्राम कुरा थाना धरसीवा जिला रायपुर बताया गया हैं। आरोपित चरोदा में हुए हत्या के एक पुराने मामले में फरार था। चरोदा में हुई हत्या के समय आरोपित नाबालिग था। कोर्ट में पेशी दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। दुर्ग पुलिस गत तलाश में जुटी थी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!