जगदलपुर: कांग्रेस सरकार में बढ़ते अपराधों, महिलाओं को पर्याप्त संरक्षण न मिलने बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में निकाली बाइक रैली।भाजपा महिला मोर्चा की इस बाइक रैली में सैकड़ो की संख्या में महिलाये भगवा पगड़ी पहने शामिल हुई ।रैली भाजपा कार्यालय से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करती हुई गुजरी।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया हैं और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
राज्य सरकार ने चुनाव के पहले लोगो से वादा किया था कि पूरे प्रदेश में शराबबंदी की जाएगी। लेकिन शराबबंदी न कर इसे बढ़ावा दिया गया जिसके चलते प्रदेश में महिलाये सुरक्षित नही है। साथ ही ये भी कहा है इस वादा खिलाफी को लेकर 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली में प्रदेश की लाखो महिलाए शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगी ।

लक्ष्मी कश्यप,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा बस्तर

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!