
बिलासपुर: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा महतारी हुंकार रैली एवम आमसभा आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ रखा गया था जिसमे प्रदेश के जिलों , ब्लाक से महिला कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंच कर रैली को भव्य बनाया एवम प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
महतारी हुंकार भव्य रैली जगमल चौक से शुरू हुई और नेहरू चौक में आमसभा में तब्दील हुई भव्य रैली इतनी बड़ी थी की एक सिरा जगमल चौक में था तो दूसरा सिरा नेहरू चौक में जगह जगह रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा था बिलासपुर में भाजपा के द्वारा इन चार वर्षो में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सबसे बड़ी रैली एवम आमसभा का आयोजन था।
भाजपा की महतारी हुंकार रैली एवम आमसभा में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन शहर में लगे पोस्टर से महिलाओं पदाधिकारीयो की जगह पुरुषो के चेहरे ज्यादा नजर आ रहे थे जिससे ऐसा लग रहा था की ये महतारी हुंकार रैली की जगह कका हुंकार रैली होने वाली हैं? रैली में पुरुष कार्यकर्ता आगे आगे नजर आ रहे थे महिला पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता पीछे पीछे नजर आ रहे थे रैली के सबसे सामने स्मृति ईरानी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, डॉ रमन सिंह,एवम केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह थी उसके पीछे भाजपा के सभी बड़े नेता थे ।
आमसभा में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में महिला सुरक्षित नहीं आयदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा हैं बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है आने वाले वर्ष में चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं से वादा भी लिया इसके साथ ही आमसभा को रमन सिंह,अरुण साव,के अलावा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया ।



















