रायपुर: छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज सीजी स्‍टैंड विद राहुल गांधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश प्रभारी आदरणीय कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि समस्त प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अभियान के तहत मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में एक वीडियो संदेश दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता को रद्द करने से लेकर अडानी का केंद्र सरकार के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान को #CGStandsWithRahulGandhi के साथ चला रही है। ट्विटर पर कांग्रेस का यह अभियान #CGStandsWithRahulGandhi टाप ट्रेंड कर रहा है।

आज के दिन देश में जो परिस्थिति पैदा हुई है, ये लोकतंत्र पर हमला है। राहुल गांधी जी ने कुछ सवाल उठाए, जिनका जवाब मोदी जी न सदन में दे पाए, न बाहर दे रहे हैं। इसके विपरित राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं। उनके सवालों का जवाब तो भाजपा और मोदी जी को देना पड़ेगा। अडानी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आया, किसने दिया। इसका जवाब जनता को चाहिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!