रायपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य शामिल होंगे।

कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले हुई चुनाव समिति की बैठक में 14 दावेदारों का नाम तय किया था। इसके बाद जीतने वाले दावेदार की तलाश में पार्टी और सरकार ने सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा होगी। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बना सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!