छत्तीसगढ़,एजेंसी: बस्तर में एक बार फिर गांजा की एक बड़ी खेफ पकड़ाई है। कोंडागांव पुलिस ने 100 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। ओडिशा से तस्करों ने बोलोरे वाहन की छत में गांजा के पैकेट भरे थे जिसे छत्तीसगढ़ के रास्ते राजस्थान लेकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलोरे वाहन में गांजा की तस्करी की जानी है। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर मर्दापाल तिराहा के पास पुलिस ने चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन को पुलिस ने पकड़ा। जिसकी तलाशी ली गई। बोलोरे कि सीट के नीचे जब चेक किया तो कुछ नहीं मिला।

बोलेरो वाहन की छत से पुलिस ने गांजा बरामद किया है।
जिसके बाद पुलिस ने छत पर एक अलग तरह का चेंबर बना देखा। जिसपर जवानों को शक हुआ और उन्होंने चेंबर को तोड़ दिया। जिसमें से गांजा के कुल 22 पैकेट पुलिस ने बरामद किए। वाहन में सवार राजस्थान के अजमेर के रहने वाले असलम शेख उम्र वर्ष और मोहम्मद असरफ वर्ष 22 वर्ष इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि, ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे, जिसकी अजमेर में तस्करी करने वाले थे। कोंडागांव SP सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि, दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!