
जशपुर: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के से युवती ने रेप किया है। बताया गया है वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई थी। यहां युवती ने लड़के से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद किसी तरह से लड़का वहां से भागकर वापस अपने घर पहुंचा, तब जाकर पूरा मामला खुला है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में 17 साल के लड़के के पिता ने 27 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका बेटा 8 नवंबर 2021 से लापता हो गया था। उसके बाद उसकी काफी तलाश की गई। मगर उसका पता नहीं चल सका था। वो अब वापस लौटा है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे को 22 साल की एक युवती अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई थी।
शिकायत में बताया गया कि युवती लड़के को अपने साथ मध्यप्रदेश के किसी ईंट-भट्ठे में ले गई थी। वहां वो काम करती थी। उसने लड़के को भी साथ रखा था। वहीं उस युवती ने लड़के से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। उसका बेटा किसी तरह से वहां से भागकर वापस घर पहुंचा है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवती ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।



















