जशपुर: करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ पंचायत के बढ़नीझरिया सिकीपानी गांव की है।

जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से इस परिक्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। यह दल कल केनाडांड़ पहुँचा था। स्थानीय रहवासियों के अनुसार रात भर हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी।सुबह उठने पर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े हुए हाथी के शव पर पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बढनीझरिया गांव से गुजरे 11 केव्ही बिजली आपूर्ति लाइन से हाथी का सूढ़ सम्पर्क में आने से घटना हुई होगी। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए है। मृत हाथी के पोस्ट मार्टम और इसे दफनाने की तैयारी शुरु हो गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!