रायपुर: प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। इसके साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार हैं।

शनिवार सुबह से रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। दोपहर बाद तो राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज और बदल गया। बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चलने लगीं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बड़ी तेजी से बढ़ने लगी है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला है।

ये रहा तापमान

रायपुर 35.6 25.1

बिलासपुर 32.0 24.6

जगदलपुर 34.0 25.0

अंबिकापुर 29.7 23.4

पेन्ड्रा रोड 29.0 21.0

दुर्ग 33.6 23.6

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!