सुकमा: सुकमा जिले में माओवादियों ने एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। सहायक आरक्षक सुकमा पुलिस लाइन में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि जवान को उसी के गांव में मारा गया है। वारदात शनिवार देर रात की है। रविवार सुबह हत्या की जानकारी मिलते ही थाने के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामला कुकानर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सहायक आरक्षक लखेश्वर नाग अपने गांव बोदारास गया हुआ था। माओवादियों को लखेश्वर के गांव आने की जानकारी पहले ही लग गई थी। इस लिए करीब 5 से 7 की संख्या में माओवादी गांव के ही आस-पास में रेकी करने लगे थे। जब सहायक आरक्षक गांव पहुंचा तो नक्सलियों ने मौका देखते ही उसे पकड़ लिया। फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!