![03_01_2023-sant_ram_netam.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/01/03_01_2023-sant_ram_netam.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
रायपुर: कांग्रेस विधायक संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री आवास में हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से संतराम नेताम का नाम तय किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी उपस्थित थीं। नेताम बुधवार को नामांकन जमा करेंगे और 5 जनवरी को विधानसभा के नए उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। नेताम का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मालूम हो कि मनोज मंडावी के निधन के बाद डिप्टी स्पीकर का पद खाली था।