रायपुर: छत्तीसगढ़ में हेट स्पीच पर पुलिस की कार्रवाई से कांग्रेस व भाजपा में ठन गई है। भाजपा का कहना है कि चुनावी वर्ष में कांग्रेस सरकार हेट स्पीच के बहाने भाजपा नेताओं को टारगेट कर रही है। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है।

जो समाज की सौहादर््रता खराब करने की कोशिश करेंगे, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। यहां बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में पिछले सप्ताह हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं के इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच प्रारंभ की है।आठ नेताओं को नोटिस देकर 18 अप्रैल तक सिविल थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इनके अलावा पुलिस ने 40 और भाजपा नेताओं के खिलाफ एक्शन की तैयारी की है। बयान लेने के बाद इन सभी पर एफआइआर दर्ज किया जा सकता है।

बिरनपुर गांव में हिंसा के बाद भाजपा ने भूपेश का जिहादगढ़ हैशटैग से इंटरनेट मीडिया पर कैंपेन चलाया था। भाजपा के इस कैंपेन को चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो बिरनपुर की घटना के बहाने भाजपा धु्रवीकरण की कोशिश कर रही है। इससे पहले कवर्धा में भगवा झंडे को लेकर विवाद हुआ था, जिससे माहौल तनावपूणर््ा हो गया था।इन दोनों घटनाओं का असर कवर्धा से लेकर राजनांदगांव तक की करीब 12 विधानसभा सीट पर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए सरकार की तरफ से सख्ती दिखाई जा रही है। दरअसल, जिस बिरनपुर में विवाद हुआ, वह राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे के विधानसभा क्षेत्र साजा में आता है। साजा में पिछले आठ चुनाव में चौबे परिवार के विधायक चुनते आ रहे हैं। सिर्फ 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा के लाभचंद बाफना को जीत मिली थी

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीट में सिर्फ दो सीट पर भाजपा के विधायक हैं। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और वैशाली नगर से विद्यारतन भसीन विधायक हैं। जबकि यहीं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उनकी सरकार के पांच मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, रुद्र गुरु और अनिला भेड़िया आते हैं।

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, भाजपा आइटी सेल के प्रभारी सुनील एस पिल्लई, युवा मोर्चा के शुभांकर द्विवेदी, कमल शर्मा, योगी साहू और बिट्टू पाणिग्रही को नोटिस जारी किया गया है। इनके अलावा अन्य नेताओं की सूची तैयार की गई है। उन्हें भी नोटिस भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!