
बिलासपुर: विधवा महिला का नया प्रेमी बनाना पुराने प्रेमी को नागवार गुजरा। उसने महिला को शराब पिलाई और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को सड़क किनारे झाड़ में फेंककर भाग गया। शनिवार की सुबह शव सरकंडा पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने दोनों प्रेमियों को हिरासत में लिया है। हत्या करने वाले युवक ने अपराध करना स्वीकार किया है।
सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि बहतराई रोड गीतांजलि सिटी फेस टू के पीछे सड़क किनारे झाड़ में महिला की लाश मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मृतका हाथ में टेटू में शनिच लिखा हुआ था। इसके आधार पर पुलिस मृतका के के पहचान की कोशिश करने लगी। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि महिला को शर्मा विहार और स्वर्णा विहार कालोनी के आसपास घुमते हुए देखा गया था। महिला की पहचान सरकंडा के जबड़ापारा निवासी मुन्नी केंवट पति शनिच केंवट (48) के रूप में हुई। सूचना पर स्वजन भी घटना स्थल पहुंचे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है।
उसके तीन बेटे और दो बेटी हैं। महिला झाडू पोंछा लगाने का काम करती थी। 19 नवंबर की शाम वह घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। रात को महिला के बच्चे मोबाइल पर काल करते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस ने महिला का मोबाइल डिटेल खंगाला। मोबाइल की लोकेशन सरकंडा में लोकेशन मिला। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने मृतका को अपना प्रेमिका बताया। उन्होंने यह भी बताया कि एक और युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। 18 नंवबर को युवक ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। दोनों ने शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच दूसरे प्रेमी को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर युवक ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। सरकंडा पुलिस ने उसे दूसरे प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



















