
जांजगीर-चांपा: प्यार को ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा पहले नाबालिग प्रेमी ने प्रपोज किया। छात्रा ने मना किया तो धमकी देने लगा। फिर अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा के घर में घुस गया। उसके कपड़े फाड़े, जमीन पर घसीटा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की गुरुवार को घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए थे और दादी दूसरे कमरे में सो रही थीं। इसी उसके साथ पढ़ने वाला एक नाबालिग लड़का अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया। उसने लड़की से उसके साथ भाग चलने के लिए कहा। लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर कमरे में ले गए। वहां उसके कपड़े फाड़ दिए।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की फिर भी नहीं मानी तो साथ पढ़ने वाले नाबालिग ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोनों साथी कमरे के बाहर पहरा देते रहे। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। परिजनों के लौटने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंच FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों नाबालिग सहित बहेराडीह निवासी गुलशन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की ने पुलिस को बताया कि मुख्य नाबालिग आरोपी उसके साथ ही पढ़ता है। वह अक्सर उसका पीछा किया करता था। कई बार उसने प्रपोज भी किया, लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा और धमकी भी देता था। घटना वाले दिन भी वह उससे भाग कर चलने के लिए कह रहा था। साथ ही दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।



















