
जगदलपुर: रावघाट रेल मार्ग पर बीते 25 वर्षो से काम अटका हुआ है और अब धीमी गति से काम किया जा रहा है। आज भी बस्तर देश की राजधानी दिल्ली से कटा हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को जगाने के लिए युवक कांग्रेस और रेल संघर्ष समिति द्वारा रेल प्रशासन का विरोध करते हुए जगदलपुर रेलवे स्टेशन का घेराव किया गया।
लगभग 2 घंटो तक विरोध दर्ज करते हुए रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बस्तर को आज भी रेल सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।जबकि सबसे ज्यादा रेल मंत्रालय को अरबो खरबो की कमाई बस्तर ही दे रहा है पर आज भी बस्तर वासी रेल सुविधाओं से काफी पीछे है।ऐसे में अब बस्तर वासियों की एक ही मांग रखी गई है… रेल नही तो लोहा नही वंही रेल मंत्री को 15 दिवस का अल्टीमेट देते हुए कहा गया है कि जल्द ही रेल मंत्रालय बस्तर में रेल सुविधाओं की सोचे और रेल सुविधाओं से बस्तर को जोड़ा जाए।



















