
रायपुर: प्रदेश में इस वर्ष एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। किसानों से खरीदे जाने वाले धान के एवज मेें पहले दिन से ही भुगतान भी शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभजैन ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की उधा स्तरीय बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की।
बता दे कि राज्य सरकार ने इस वर्ष एक लाख 10 हजार टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन समितियों में धान की आवक ज्यादा होती है, वहां बारदाना आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में की जाए। किसानों द्वारा बोये गए रकबे का सत्यापन के लिए गिरदावरी का काम 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव जैन ने धान के परिवहन के लिए 15 अक्टूबर तक परिवहनकर्ताओं से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने कहा है। बैठक में कृषि विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह, वित्त सचिव अलरमेल मंगई डी., खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, राजस्व सचिव एनएन ए-ा, विशेष सचिव सहकारिता हिमशिखर गुप्ता, नान एमडी निरंजन दास, संचालक कृषि अयाज तम्बोली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



















