लगभग साढ़े छब्बीस करोड़ रुपये की लागत के 18 विकास कार्य सामरी विधानसभा क्षेत्र में होंगे, इनके लिए किया गया शिलान्यास

साढ़े चार करोड़ रुपए के लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया

मुख्यमंत्री ने राजपुर से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 10 करोड़ 70 लाख रूपए का भुगतान

गोबर विक्रेताओं को हो चुका है 136.22 करोड़ रूपए का भुगतान

गौठान से जुड़ी महिला समूहों को हुई 65.54 करोड़ रूपए की आय

10-12 बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार हेलीकॉप्टर राइड कराएगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोपालपुर गौठान में काम कर रहे संग सहेली स्व सहायता समूह की सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा की

मुख्यमंत्री गौठान में चल रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किये जा रहे आजिविका मुल्क कार्यो पर खुशी जताई

मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी

साथ ही समूह संगठन के लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी

बलरामपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.34 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 5.04 करोड़ और महिला समूहों को 3.32 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 10-12 बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजपुर में 31 करोड़ रुपए से अधिक के 20 विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को सुबह राजपुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जहां अच्छे कार्यो के लिए अधिकारियों की सराहना की, वहीं अपने-अपने काम में मुस्तैद रहने की हिदायत भी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरीबों के लिए छोटी-छोटी बाते काफी मायने रखती हैं। एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि राशनकार्ड नही बनने के कारण एक महिला दो साल से नगद में राशन खरीद रही थी। उसकी यह समस्या समीक्षा के दौरान संज्ञान में क्यों नही ली गई। राज्य सरकार की विकास की अवधारणा के केन्द्र में सबसे गरीब व्यक्ति है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की कार्यकुशलता, व्यवहार और लोगों के साथ उनके संपर्क से शासन की छवि बनती और बिगड़ती है। अच्छा काम करेंगे तो आप प्रशंसा पाएंगे। इससे शासन की भी प्रशंसा होगी। यदि आप काम नही करेंगे, तो शासन और आप दोनों की आलोचना होगी। मुख्यमंत्री ने 4 मई को कुसमी विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में आम जनता से मिले फीडबैक पर कहा कि आम जनता में सरकार के प्रति दृष्टिकोण बहुत अच्छा रहा।

मुख्यमंत्री ने गौठानों को रूरल इंड्रस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव के लोग हुनरमंद हैं, बढ़ई, लौहार का काम पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं। केवल उनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हर ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक-दो गौठानों को रूरल इंड्रस्ट्रीयल पार्क के मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। जिन गौठानोें में सरसो पेराई मशीन और दाल मिल लगाई गई है, वहां के किसानों को सरसों और दालों का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि गौठानों में आम सहमति से लगभग डेढ़ लाख एकड़ जमीन सुरक्षित कर ली गई है। उन्होंने गौठानों में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोगों को सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल सके। इसके लिए हर जिले में सी-मार्ट खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 1998 के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई। लोगों को रोजगार से जोड़ना, पीडीएस का सुचारू संचालन, बिजली बिल हाफ योजना, धान खरीदी जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

श्री बघेल ने धान खरीदी में बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसमें तीन दिन में भुगतान कर दिया गया। यह आपकी कार्यकुशलता बताता है। इस साल धान का उठाव भी बहुत अच्छे से हुआ है। इससे सूखत, बरसात के नुकसान से बचत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को काफी बेहतर बनाया गया है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ किए गए हैं। अस्पतालों में दवाईयों और डॉक्टरों की व्यवस्था है। हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील कार्यालयों में नामांतरण , बंटवारा, फौती आदि के काम रूटीन में होने चाहिए। उन्होंने कुसमी थाना के महिला बंदी गृह के शौचालय को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में छोटी-छोटी कमियों को सुधारने की आवश्यकता है। राजधानी से पहुँचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में श्री बघेल ने जिले वासियों की सहूलियत के लिये संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने अधिकारियों से परिचय लिया और खुशनुमा पारिवारिक माहौल में बात की। उन्होंने अधिकारियों की परेशानियों और काम में आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शासन की तरफ से नियम अनुसार सभी संभव मदद का भी आश्वासन दिया।

सीएम भूपेश बघेल का बलरामपुर जिले में दूसरा दिन है कल उन्होंने सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी, शंकरगढ़, बरियों का दौरा किया था। आम जनता के मुलाकात कर, शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया था। रात्रि 8 बजे महुआपारा मंडी प्रांगण में सर्व आदिवासी समाज से मुलाकात कर रात्रि 9 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 9 से 11 बजे तक अलग अलग समुदाय के लोंगो से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी वही वन प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में वन प्रबंधक संघ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साल श्रीफ़ल से सम्मानित किया वही अतिथि शिक्षक संघ ने महामाला से स्वागत किया। गुरुवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक अधिकारियों से बैठक कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोपालपुर गौठान में काम कर रहे संग सहेली स्व सहायता समूह की सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा की।
मुख्यमंत्री गौठान में चल रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किये जा रहे आजिविका मुल्क कार्यो पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही समूह संगठन के लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी। वही दोपहर 12 से 12: 30 तक प्रेसवार्ता कर 10-12 बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार हेलीकॉप्टर राइड कराने की घोषणा कर हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले समुदाय

स्वर्णकार समाज, प्रेस क्लब राजपुर, वन प्रबंधक संघ, उरांव समाज, कोरवा समाज, गोड़ समाज, यादव समाज, कंवर समाज, चेरवा समाज, मुंडा समाज, ब्राम्हण समाज, अग्रवाल समाज, क्षत्रिय समाज, जायसवाल समाज, छग सहायक शिक्षक फेंडरेशन, छग लघु वनोपज फड़ मुंशी संघ, सर्व आदिवासी समाज, छग राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, साहू समाज, रविदास समाज, मुस्लिम समाज आदि मुलाकात कर अपनी -अपनी मांग रखी।

इस दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, कलेक्टर कुंदन कुमार, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रभारी सचिव अवनीश शरण, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, डीएफओ विवेकानंद झा, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष कन्नीलाल जायसवाल, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेश जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सोनी, दोमनिक एक्का, एसडीएम चेतन साहू, तहसीलदार सुरेश राय, थाना पुलिस अखिलेश सिंह, फारेस्ट एसडीओ अशोक तिवारी, रेंजर महाजन साहू, सीईओ विनोद जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!