सूरजपुर:  14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में स्टेडियम ग्राउंड, सिलौटा, परसवार, प्रतापपुर में आदिवासी करमा महातिहार कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल सम्पादन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

कार्यक्रम स्थल में कार्यक्रम की रूप रेखा के अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही कलेक्टर  रोहित व्यास द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतापपुर  शकुंतला सिंह पोर्ते करेंगीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!