रायपुर: छत्तीसगढ़ के सामरी से कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज को लेकर बड़ी खबर है। विधायक चिंतामणि कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चिंतामणि महाराज अभी श्रीकोट में मौजूद हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल हेलीकॉप्टर से कुसमी पहुंच चुके हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित अन्य नेता भी कुसमी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि चिंतामणि महाराज भी टिकट कटने से नाराज हैं। कांग्रेस ने सामरी से विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है।

बताया जा रहा है कि सामरी विधानसभा के चारों ब्लाक अध्यक्ष और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी चिंतामणी से खासे नाराज थे। पूरा संगठन यहां टीएस सिंहदेव का कट्टर समर्थक है। संगठन और सिंहदेव की नाराजगी ही चिंतामणी के टिकट कटने का कारण बनीं।चिंतामणी महाराज को लेने के लिए हेलीकाप्टर से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कुसमी पहुंचे हैं। वहां से वे विष्णुदेव साय सहित अन्य नेताओं के साथ श्रीकोट जाएंगे, जहां चिंतामणी महाराज का आश्रम है। वहां से वे चिंतामणी महाराज को लेकर रायपुर रवाना होंगे। चिंतामणी महाराज आज की भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!