रायपुर। चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। रात के साथ ही इन दिनों दिन में भी ठिठुरन बढ़ने के साथ लगातार बारिश हो रही है। दिन के समय भी शीतलहर जैसे हालात बनते जा रहे है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। बीते दस वर्षों में दिन का तापमान सबसे कम रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी तथा न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के आसार बन सकते है।प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एडब्ल्यूएस रायगढ़ में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ ही रुक रुक बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

रायपुर के साथ ही बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रही। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से आठ डिग्री नीचे रहा। इसके साथ ही पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!