नई दिल्ली।भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण राज्यों में 8 से 10 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर कल (8 दिसंबर) को भारी बारिश हुई।

आज भी (9 दिसंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, केरल-माहे और लक्षद्वीप में काफी भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है। वहीं, IMD ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में छिटपुट बारिश और तूफान होने की संभावना जताई है।

IMD ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में छिटपुट बारिश/हिमपात की संभावना जताई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रह सकता है।

भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एजेंसी ने कहा कि 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश कम होने के साथ, कोलकाता और शहर के आसपास के हिस्सों में सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!