अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा शनिवार को जिला चिकित्सालय में उदयपुर में हुई बस दुर्घटना में घायल मरीजों को देखने पहुंचे। कलेक्टर ने घटना की जानकारी संज्ञान में आते ही लगातार संबंधित एसडीएम एवं अस्पताल प्रबंधन से फॉलो अप लिया और हर संभव मदद करने के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही कलेक्टर-एसपी स्वयं भी मरीजों को हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी डॉ अर्पण चौहान ने बताया कि यह सुबह 4 बजे की घटना है। कोरबा जा रही बस की दुर्घटना उदयपुर में पंचायत दावा में पुलिया के पास हुई जिसमें 17 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली जिसमें से सात मरीजों को हाईवे पेट्रोलिंग, 112 और संजीवनी 108 के सक्रिय सहयोग से जिला चिकित्सालय लाया गया। इनमें से तीन मरीज को एडमिट किया गया। इनमें से एक मरीज प्रतापगढ़ उदयपुर से थे, जिन्होंने स्वयं स्वास्थ्य बेहतर लगने पर डिस्चार्ज की इच्छा जताई, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य मरीज सर्जिकल वार्ड में थे, उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में एक महिला मरीज सर्जिकल आईसीयू में एडमिट हैं। महिला ने स्वयं को जौनपुर का बताया है। कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर जौनपुर थाना में भी सूचना दी गयी है। शेष को रात में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। स्थिति ठीक होने के कारण उन्हें सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है। कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम अंबिकापुर द्वारा आज निरीक्षण किया गया है।

कलेक्टर कुन्दन ने निरीक्षण कर भर्ती मरीज से उनका हालचाल जाना। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को मरीज के परिजनों को सूचना देने और हर संभव मदद करने के विशेष निर्देश दिए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!