सुरजपुर: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने आज देवनगर, पोंडी, कृष्णपुर के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान खरीदी किए जा रहे व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने धान खरीदी के बारदाना, नमी मापक यंत्र, हमाल व्यवस्था के साथ जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में समिति प्रबंधकों से जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, समिति में बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी की मात्रा आदि का जायजा लिया तथा खरीदी केंद्र से धान की उठाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पीने के पानी एवं अन्य सुविधाएं प्रबंधकों बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदे गये धान की स्टैकिंग के पहले सबसे नीचे भूसे की बोरियों की एक छल्ली लगाने के निर्देश समिति प्रबंधकों को दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र लेकर खरीदे गये धान की बोरियों में लगाकर धान मे नमी का प्रतिशत भी जांच किया। कलेक्टर डॉ सिंह ने खरीदी केंद्रों पर किसानों से भी बात की एवं समस्याओं को पूछा। धान खरीदी के लिए सभी सावधानियां बरतने, किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अब तक खरीदे गये धान का उठाव तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए किसी भी स्थिति में किसी भी समिति में धान का जमाव नहीं होने देने के लिए लगातार क्रमिक उठाव कराते रहने को कहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!