बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. जब पहली बार स्कूल निरीक्षण के लिए गए थे तभी उन्होंने बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक और गर्म भोजन देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। जिसके बाद से पूरा महकमा इसे दिलो जान से पूरा करने में जुटा हुआ है क्योंकि सभी को पता है कि अब कलेक्टर कभी भी किसी भी स्कूल में जाकर भोजन कर सकते हैं।

इसी कड़ी में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपालपुर पहुँच बच्चों के साथ भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता को परखा। साथ ही उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए जाना कि खाना उन्हें कैसा लगता है, सही समय पर मिलता है या नहीं, पूछा। जिस पर बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया, इतना ही नहीं बच्चों ने कलेक्टर को छत्तीसगढ़िया गीत भी सुनाए और वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, इस बारे में भी बताया। कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी। इस दौरान वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ ने भी बच्चों के भोजन किया। उन्होंने बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए स्कूल में समय पर भोजन मिलता है या नहीं, शिक्षक पढ़ाते हैं या नहीं, इस संबंध में बच्चों से जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा करते हुए अच्छी पढ़ाई कर अपने माता-पिता तथा जिले का नाम रौशन करने को कहा।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के दिए निर्देश

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड राजपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र झींगो का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता से बात की तथा आंगनबाड़ी के रसोई में बन रहे भोजन की जानकारी ली तथा बच्चों को पौष्टिक भोजन देने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी ली, जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि यहां कोई भी बच्चे कुपोषित नहीं है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!