अम्बिकापुर: केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में कलेक्टर  विलास भोसकर की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया आरसेटी सरगुजा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर बन्दियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। केंद्रीय जेल में आरसेटी के तहत जेल बंदियों को प्रशिक्षणार्थियों के रूप में विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे अपना जीविकोपार्जन कर सकें। इस दौरान आरसेटी के राज्य निदेशक अशोक सिंह, केंद्रीय जेल अधीक्षक  योगेश क्षत्री, क्षेत्रीय प्रमुख रणधीर सिंह और आरसेटी सरगुजा डायरेक्टर  श्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री भोसकर ने इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीता हुआ कल आपके हाथ में नहीं था किन्तु आने पल आपके हाथ में हैं। जैसा चाहे, वैसा ही इसे बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि गलतियों से सीख लें और वर्तमान समय को बेहतर बनाने अपने आज को समर्पित करे।

आरसेटी के राज्य निदेशक श्री सिंह द्वारा आरसेटी के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आरसेटी ने आपके अन्दर एक बीज बोया है और उसे विशाल वृक्ष का रूप आप स्वयं दे सकते हैं।इस अवसर पर केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक  योगेश ने बन्दियों को अपने खाली समय का पूरा उपयोग करने सकारात्मक सोच रखने, शिक्षण प्रशिक्षण व कौशल में अपनी भागीदारी रखने और स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण को आजीविका के रूप में देखने की सलाह दी।

इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रमुख  रणधीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी बन्दियों को मुख्य धारा से जुड़ कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में ऋण प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर केन्द्रीय जेल में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास की भी शुरआत की गई। जिला परियोजना अधिकारी  गिरीश गुप्ता द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं साक्षर भारत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 03 जून 2024 से निरंतर चलाया गया जिसमें 03 मुख्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सब्जी उत्पादन, पेपर कवर एनवेलप और होम मेड अगरबत्ती शामिल रहे। यह कार्यक्रम मुख्यत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों स्वरोजगार करने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में कराया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा बन्दी मुख्य धारा से जुड़ कर समाज में अपनी जगह बना सके। इस कार्यक्रम के समापन के रूप आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरसेटी सरगुजा डायरेक्टर श्री गुप्ता द्वारा समापन कार्यक्रम का संचालन किया गया। साथ ही आरसेटी सरगुजा से संकाय सदस्य तमन्ना निशा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया एवं रिजवान अहमद मुख्य सहायक के रूप में कार्य किया। विरेनद्र अम्बष्ट,अकांक्षा जायसवाल एवं जेल समन्वयक श्री भास्कर महाराणा उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!