![PicsArt_02-25-08.23.03.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/02/PicsArt_02-25-08.23.03.jpg?resize=440%2C307&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा विकासखण्ड कुसमी के ग्राम मदगुरी निवासी नेत्र बाधित दिव्यांग भगचन्द किण्डो को स्मार्ट केन(श्वेत छड़ी) प्रदान किया गया। किण्डो दोनो आंखों से दिव्यांग है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि इन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है।