
बलरामपुर: जिला मुख्यालय बलरामपुर में “गणतंत्र दिवस” समारोह 2024 जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउण्ड में आयोजित होगी। समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपे गये है।
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने 26 जनवरी 2024 “गणतंत्र दिवस” को जिला मुख्यालय में उल्लासपूर्ण एवं गरिमानुकूल मनाने के लिए सौंपे गये कार्य एवं दायित्व के अनुसार पुलिस लाइन ग्राउण्ड की साफ-सफाई, ट्रेक लाईनिंग एवं जन सामान्य के लिए पेयजल की व्यवस्था मुख्य नगर पालिक अधिकारी बलरामपुर, शामियाना, टेन्ट, माइक, व्ही.आई.पी सोफा, आकाशवाणी के लिए व्यवस्था तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में अलग-अलग बोर्ड लगाकर संकेत लिखा जावे कि उक्त बैठक व्यवस्था व्हीआईपी. मुल्यांकनकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विशिष्ट अतिथि, आमंत्रित अधिकारी गण, पत्रकार, महिलाएं आदि हेतु आरक्षित हेतु कुर्सी की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन बलरामपुर, बेरीकेट्स तथा बांस-बल्ली की व्यवस्था वन विभाग एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग व रक्षित निरीक्षक, साज-सज्जा, गुलदस्ता गमलो, जी.आई. पाईप की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लाईट की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग(विद्युत/यांत्रिकी), उद्घोषक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी, कबूतर की व्यवस्था उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, गुब्बारों की व्यवस्था उप संचालक कृषि को दायित्व सौंपा है।
इसी प्रकार आमंत्रण एवं प्रशस्ति पत्र की छपाई एवं वितरण की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य अतिथि के सत्कार की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर, शहीद परिवार को लाने ले जाने एवं रूकवाने की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सर्व थाना प्रभारी, सफेद छाते व परेड निरीक्षक हेतु खुली जिप्सी की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक, मुख्यमंत्री का संदेश सहायक संचालक जनसम्पर्क, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, फोटोग्राफी एवं वीडियो शूटिंग की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई बलरामपुर, ध्वजारोहण संबंधी व्यवस्था तहसीलदार बलरामपुर, डी.एस.पी. बलरामपुर, प्रभातफेरी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सर्व प्राचार्य शासकीय/अशासकीय शिक्षण संस्थान व थाना प्रभारी बलरामपुर, समारोह स्थल पर पानी टेंकर व फायर बिग्रेड की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मिष्ठान्न वितरण की व्यवस्था खाद्य एवं खनिज अधिकारी, समारोह के मंच स्थल पर स्वल्पाहार की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता पी.एम.जी.एस.वाई. बलरामपुर, बैण्ड की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक बलरामुपर/जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, पुरस्कार सामग्री एवं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता जल संसाधन,
रिहर्सल हेतु पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्यवक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य बालक/कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को तथा गणतंत्र दिवस पर झांकियां को आकर्षक निर्माण एवं समन्वय हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा सर्व संबंधित को दायित्व सौंपा गया हैं।



















