अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को अम्बिकापुर जनपद के रामपुर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की तैयारी तथा व्यवस्था सहित किसानों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में अब तक जारी टोकनों की संख्या, हमाल पंजी, बारदाना पंजी आदि का अवलोकन किया। धान खरीदी के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में समिति प्रबंधकों तथा किसानों से पूछ-ताछ की। इस दौरान उन्होंने धान तौलाई, नमी और धान की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछ-ताछ की। किसानों ने बताया कि उन्हें धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। कलेक्टर ने इस दौरान किसान किताब एवं टोकन का अवलोकन कर रकबा का मिलान भी किया। उन्होंने हमालों द्वारा किया गए कार्यो का नियमित पंजी संधारण करने एवं हमाली का भुगतान करने के निर्देश दिए। धान के उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्स डीओ जारी कर सतत रुप से धान उठाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा समर्थन मूल्य में सुचारू एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपार्जन केंद्रों का दौरा कर रहे है। निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया भी ले रहे है। कही कोई दिक्कत होने पर तत्काल सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!