अम्बिकापुर: धान खरीदी के अंतिम चरण में जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रो में सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को अम्बिकापुर जनपद के रामपुर एवं खैरबार उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक को किसानों द्वारा लाये गए धान की गुणवत्ता तथा अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों द्वारा लाये गए धान का बारीकी से अवलोकन किया और किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने किसानों से कहा कि खरीदी केंद्र में टोकन जारी करने, हमाल की व्यवस्था या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो जरूर बताएं । किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई दिक्कत नही हो रही है। बहुत आसानी से धान बेच पा रहे है। बताया गया कि उपार्जन केन्द्र खैरबार के 508 किसान पंजीकृत किसानों में से 407 किसानों ने 16864.40 मीट्रिक टन धान बेचा हैं। उपार्जन केन्द्र रामपुर से 178480 रुपये की धान खरीदी हुई है।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!