![Picsart_22-05-06_22-33-17-620.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/05/Picsart_22-05-06_22-33-17-620-1.jpg?resize=660%2C638&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
कोरिया: कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आगामी माह में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, चल रहे शासकीय कार्यों, शासकीय कार्यालयों आदि का निरीक्षण किया जाना है। उन्होंने इस सम्बंध में सर्व विभाग एवं कार्यालय के सभी अधिकारियों तथा कार्यालयीन कर्मचारियों को पत्र जारी करते हुए अवकाश दिवसों पर भी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय परित्याग नही करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने सर्वसम्बन्धितो को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।