बलरामपुर: जिला मुख्यालय बलरामपुर में “गणतंत्र दिवस” समारोह 2022 की तैयारी के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय भवन सभाकक्ष में कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्य एवं दायित्व सौंपे गये।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने 26 जनवरी 2022 “गणतंत्र दिवस” को जिला मुख्यालय में उल्लासपूर्ण एवं गरिमानुकूल मनाने के लिए जिला अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। कलेक्टर द्वारा सौंपे गये कार्य एवं दायित्व के अनुसार स्टेडियम ग्राउण्ड की साफ-सफाई, ट्रेक लाईनिंग एवं जन सामान्य के लिए पेयजल की व्यवस्था मुख्य नगर पालिक अधिकारी बलरामपुर, शामियाना, टेन्ट, माइक, व्ही.आई.पी सोफा, आकाशवाणी के लिए व्यवस्था तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में अलग-अलग बोर्ड लगाकर संकेत लिखा जावे कि उक्त बैठक व्यवस्था व्हीआईपी. मुल्यांकनकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विशिष्ट अतिथि, आमंत्रित अधिकारी गण, पत्रकार, महिलाएं आदि हेतु आरक्षित हेतु कुर्सी की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, वी.एल.पी. शॉट एवं ध्वज की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन बलरामपुर, बेरीकेट्स तथा बांस-बल्ली की व्यवस्था वन विभाग एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, साज-सज्जा की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन बलरामपुर एवं सहायक संचालक उद्यान, लाईट की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता विद्युत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जी.आई. पाईप की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्घोषक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी, गुलदस्ता की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यान, कबूतर की व्यवस्था उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, गुब्बारों की व्यवस्था उप संचालक कृषि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्रों को लाने हेतु गाड़ी की व्यवस्था जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एवं जिला परिवहन अधिकारी को दायित्व सौंपा है।

इसी प्रकार आमंत्रण एवं प्रशस्ति पत्र की छपाई एवं वितरण की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सफेद छाते व परेड निरीक्षक हेतु खुली जिप्सी की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक, मुख्यमंत्री का संदेश सहायक संचालक जनसम्पर्क, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहीद परिवार को लाने ले जाने एवं रूकवाने की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सर्व थाना प्रभारी, फोटोग्राफी एवं वीडियो शूटिंग की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ध्वजारोहण संबंधी व्यवस्था तहसीलदार बलरामपुर, डी.एस.पी. बलरामपुर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त कार्यालय प्रमुख, प्रभातफेरी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सर्व प्राचार्य शासकीय/अशासकीय शिक्षण संस्थान व थाना प्रभारी बलरामपुर, परेड हेतु पुलिस अधीक्षक व रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन बलरामपुर, समारोह स्थल पर पानी टेंकर व फायर बिग्रेड की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मिष्ठान्न वितरण की व्यवस्था खाद्य एवं खनिज अधिकारी, समारोह स्थल पर परेड में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं कर्मचारियों एवं कार्यक्रम में शामिल आम नागरिकों के लिए मिष्ठान्न का पैकेट वितरण वन मण्डलाधिकारी बलरामपुर, जिला कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज में स्वल्पाहार की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, समारोह के मंच स्थल पर स्वल्पाहार की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता पी.एम.जी.एस.वाई. बलरामपुर, बैण्ड की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक बलरामुपर जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, मुख्य अतिथि की सत्कार व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर, पुरस्कार सामग्री एवं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, रिहर्सल हेतु पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्यवक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य बालक/कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को सौंपा गया है।
गणतंत्र दिवस पर झांकियां को आकर्षक रूप से सजाने के लिए उप संचालक कृषि, सहायक संचालक मत्स्योद्योग, सहायक संचालक रेशम, सहायक संचालक उद्यान, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी एवं प्रधानमंत्री, ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन मण्डलाधिकारी, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, शिक्षा विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप महाप्रबंधक हिन्डालको बाक्साईड माइन्स सामरी, जिला कौशल विकास अभिकरण, खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं साक्षरता की झांकी वन मण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सर्व संबंधित कार्यालय प्रमुख को निकालने के निर्देश दिये। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् अधिकारी इलेवन एवं नागरिक इलेवन के मध्य दोपहर 1.00 बजे से सद्भावना मैच का आयोजन किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!