बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड बलरामपुर व राजपुर के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान के रख-रखाव व उपलब्ध सुविधाओं तथा नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, किसानों से खरीदे गए धान की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी को देखकर धान की गुणवत्ता का आकलन किया, कलेक्टर ने समिति में धान बेचने वाले कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केन्द्रों में दी जा रही सुविधा के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज, बडकीमहरी पहुंचकर धान खरीदी का जायजा लिया, कलेक्टर ने समिति में धान बेचने आये किसानों से चर्चा करते हुए किसानो की ऋण पुस्तिका एवं काटे गये टोकन का अवलोकन किया, इसी प्रकार उन्होंने राजपुर, जिगड़ी धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने धान उपार्जन केन्द्र जिगड़ी की खरीदी व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए, धान खरीदी केन्द्र के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधकों से धान खरीदी केन्द्रों में धान जाम होने की स्थिति से निपटने डीओ कटवाकर जल्द से जल्द धान का उठाव कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजपुर धान खरीदी केन्द्र में काटे गये टोकन का समरीशीट का अवलोकन किया, इसके साथ ही बारदाना प्रभारी से बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मिलर्स से प्राप्त बारदानों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल व लाईट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एसडीएम शशि चौधरी मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!