
कोरबा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 11 फरवरी की रात कोरबा जिले में आ रही है। ग्राम भैसमा में रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा 12 फरवरी की सुबह कोरबा पहुंचेगी। न्याय यात्रा के स्वागत में नगर में झंडे बेनर,पोस्टर लगाए गए हैं। यही बैनर कांग्रेस की गुटबाजी को उजागर कर रहे हैं।
कोरबा में एक गुट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थकों का है। इस ग्रुप के नेता श्याम नारायण सोनी हैं इन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के स्वागत के लिए शहर में बैनर लगा रखा है, बघेल ग्रुप के बैनर में भूपेश बघेल के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत का फोटो तो लगा है, लेकिन पूर्व डिप्टी सी एम टी एस सिंहदेव और कोरबा के पूर्व विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नदारद हैं। वहीं दूसरा गुट कोरबा के पूर्व विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का समर्थक और भूपेश बघेल का विरोधी हैं। इस गुट के नेता और प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास सिंह ने जो बैनर लगाया है, उनमें भूपेश बघेल की फोटो गायब हैं। पोस्टरों में दिखने वाली गुटबाजी की चर्चा इसलिए शहर में होने लगी क्योंकि पोस्टर फाडे जाने की शिकायत थाने में की गई हैं।
कांग्रेस नेता श्यामनारायण सोनी ने थाने में लिखित शिकायत की हैं कि उनके द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जो पोस्टर सीतामढ़ी चौक से सुनालिया ज्वेलर्स तक डिवाइडर में लगाये गए हैं उसे अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ा जा रहा हैं और उखाड़ कर फेंक दिया जा रहा हैं। सोनी ने खुलकर तो कांग्रेस के विरोधी गुट पर आरोप नहीं लगाया हैं, लेकिन उनके समर्थकों की शंका दूसरे गुट पर हैं।
बता दे कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का पिछले दिनों जब कोरबा आगमन हुआ था तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कांग्रेस जनो को समझाया था। सभी को एकजुट होकर चलना हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो कोरबा पहुंच रही हैं उससे सफल बनाने के लिए कार्य करना हैं। पायलट की बातों का असर कांग्रेस के नेताओं पर कितना हुआ इस बात का अंदाजा शहर में लगे न्याय यात्रा के स्वागत वाले पोस्टर को देखकर लगाया जा सकता हैं क्योंकि एक गुट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने पोस्टर से गायब कर दिया तो दूसरे गुट ने कोरबा जिला के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को अपने पोस्टर में जगह नहीं दी।
बता दे कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा पिछले कई दिनों से राहुल गांधी की कोरबा यात्रा को लेकर तैयारी की गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठके लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई और उस पर काम किया जा रहा हैं।वहीं दूसरे गुट के नेता भी अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट तक कोरबा में कांग्रेस की गुटबाजी और पोस्टर बैनर फाड़ने की बात पहुंच गई हैं।
दूसरी तरफ भाजपा नेता अब इस बात की चुटकी लेते हुए कहा रहे हैं कि कांग्रेस की इसी गुटबाजी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया डूबा दी अब लोकसभा की बारी हैं।



















