
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक निवासी कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता का 56 साल की उम्र में बुधवार की रात्रि 8: 35 बजे रायपुर हॉस्पिटल में निधन हो गया। राजीव गुप्ता को दांत में कैंसर हो गया था ऑपरेशन के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया था। गुरुवार को अंतिम संस्कार गेउर नदी किनारे मुक्ति धाम में बड़े पुत्र राहुल गुप्ता ने पिता को मुखाग्नि दी। राजीव गुप्ता अपने पीछे भाई सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, पुत्र राहुल गुप्ता व अजय गुप्ता, पत्नी, भतीजा सहित पूरा भरा परिवार छोड़कर चले गए। परिजनों सहित नगर में शोक की लहर है। राजीव गुप्ता पूर्व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के विधायक प्रतिनिधि व नगर पंचायत के एल्डरमैन के पद पर रह चुके थे। श्री गुप्ता के निधन पर कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। अंतिम विदाई में कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव चिंतामणि मजराज, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज बंसल, संतोष सिंह, अशोक सोनी, प्रदीप जायसवाल, विश्वास गुप्ता, सुधीर अम्बष्ठ, दिलीप माझी सहित नगरवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।



















