
बलरामपुर:बलरामपुर जिले में समीपस्थ ग्राम कपिलदेवपुर निवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और उप सरपंच रामचन्द्र गुप्ता के आकस्मिक निधन पर जिले के वरिष्ट कांग्रेसी ओंकार गुप्ता के निवास स्थान पर शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा कोे भवभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपको बता दें कि स्वर्गीय रामचन्द्र गुप्ता की छबि जिले में एक दबंग कांग्रेसी नेता के रुप में जानी जाती थी। उनके असमय मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल छा गया। उनके असमय मौत पर वरिष्ट कांग्रेसी ओंकार गुप्ता के घर पर आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय रामचन्द्र गुप्ता की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस शोकसभा में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजू सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष जोगेश्वर राम, पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप खेर, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, पूर्व उप सरपंच शोभनाथ गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द राम, दयाशंकर गुप्ता, विनय गुप्ता, अमंग मंडल, जीत गुप्ता, संदीप सिंह, गौर विश्वास और मोहम्मद बक्श समेत सैकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















