
सीतापुर/रूपेश गुप्ता: नगर पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना के बाद आज परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमदान कुजूर ने भाजपा की अमृता पैंकरा को महज 9 वोटों से हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं, नगर के 15 वार्डों में से 8 सीटों पर भाजपा, 4 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम के बाद नगर में उत्साह और निराशा का मिश्रित माहौल देखा गया। कांग्रेस खेमे में जहां अध्यक्ष पद की जीत की खुशी थी, वहीं बहुमत न मिलने का मलाल भी झलक रहा था। दूसरी ओर, भाजपा ने वार्डों में बहुमत हासिल करने के बावजूद अध्यक्ष पद से चूकने पर निराशा जताई।
जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची
वार्डों में विजयी प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. अनमोल लकड़ा (कांग्रेस)
2. भवानी सिंह(भाजपा)
3. श्वेता मित्तल(निर्दलीय)
4. नौशीन निशा(निर्दलीय)
5. विकास एक्का (भाजपा)
6. अंकुर दास(कांग्रेस)
7. राजेश कंदरा(कांग्रेस)
8. संजीव लकड़ा (निर्दलीय)
9. चितरंजन (भाजपा)
10. निरु मिस्त्री (भाजपा)
11. भोला मिंज (भाजपा)
12. जगमतिया पैंकरा (भाजपा)
13. प्रिया पैंकरा (भाजपा)
14. विवेक नामदेव (भाजपा, निर्विरोध)
15. शंकर गुप्ता (कांग्रेस)
भाजपा का प्रदर्शन मजबूत, अध्यक्ष पद पर चूक
भाजपा ने वार्डों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 8 सीटें जीतीं, जिससे वह बहुमत के आंकड़े को पार करने में सफल रही। हालांकि, अध्यक्ष पद की दौड़ में मात्र 10 वोटों से पिछड़ने के कारण उनके समर्थकों में निराशा है। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन वार्ड स्तर पर बहुमत से पीछे रहना उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
नगर पंचायत के इस चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला जारी रहेगा। आगामी समय में दोनों पार्टियां नगर के विकास के लिए अपनी योजनाओं को लेकर सक्रिय रहेंगी।



















