
सूरजपुर : कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के ने 07 दिसम्बर को शासकीय हाई स्कूल रामनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गये शिक्षकों के स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया था शिक्षकों का जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण अनुराधा झा व्या. एल. बी, सुचिता टोप्पो व्या. एल. बी., सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल व्याख्याता का वेतन रोका गया तथा 08 दिसम्बर 2022 को शासकीय हाई स्कूल खड़गवांकला विकासखण्ड- प्रतापपुर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह सहा. ग्रेड-2 एवं शिवबालक (भृत्य) अनुपस्थित पाये गये जिनको तत्काल कारण बताओ पत्र जारी किया गया।
इसी क्रम में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल ने 08 दिसम्बर 2022 निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संजय पाण्डेय प्रधान पाठक मा.शा. ठाढ़पाथर, विनोद कुमार सिंह प्रधान पाठक मा.शा.सलका, चंदन साय शिक्षक मा.शा.श्यामपुर, अमरजीत सिंह शिक्षक मा.शा. वृन्दावन, देव प्रसाद यादव शिक्षक मा. शा. ब्रम्हपुर, जागर सिंह शिक्षक मा.शा. गंगौटी, धनंजय राम सहा.शि. प्रा.शा. गवटियापारा, आशित किशोर सिंह, हेमन्त कुमार राय सहा. शि. गौड़पारा सलका, संदीपधर दीवान मा.शा. अरचोका, गोपालराम भगत सहा. शि. प्रा. शा. डगमलियापारा, पूनम सिंह सहा.शि. प्रा. शा. मनवारपारा, महेन्द्र पटेल शि.मा.शा. पतरापाली अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।



















