
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना वायरस के मामलों में स्थिरता नजर आ रही है। हर दिन मामले थोड़े बहुत ही ऊपर नीचे होते दिख रहे हैं। बीते कई दिनों से नए मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे ही रही है। साथ ही सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी देखी जा रही है। वहीं, नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों में गंभीरता देखी जा सकती है। इस बीच भारत में कोविड-19 के ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। शनिवार को ताजा अपडेट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 7,145 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए। इसके साथ ही देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 47 लाख 33 हजार 194 हो गई है, जबकि एक्टिव केस घटकर 84,565 हो गए।



















