
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत होती है। इनसे न केवल समाज में जागरुकता पैदा होती है बल्कि युवा पीढिय़ों को समाज की सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी भी आसानी मिलती है। उक्त बातें डांस कुसमी डांस कार्यक्रम के समापन में क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने कही। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित भी किया। कार्यक्रम उपरांत प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
नगर के दुर्गा चौक में माँ दुर्गा पूजा समिति में दस दिनो से चल रहे डांस कुसमी डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम सीजन-7 का रंगारंग समापन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर बलरामपुर जिले के अलावा अन्य जिलो से आए बच्चों में एक से बढ़कर एक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने कहा कि नगर में दुर्गा पूजा का गौरवशाली परम्परा है। आने वाली नई पीढ़ी हमारी पुरानी विरासत के महत्व को समझे और उसके गौरव को महसूस करे। संसदीय सचिव कार्यक्रम में सहपरिवार पहुँचे थे, और कार्यक्रम का लुफ़्त उठाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व शंकरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष उदेश्वरी पैकरा ने कहा की भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया है। निश्चित ही ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागियों को मनमोहक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जन्मजय सिंह व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने बताया की गांव में छुपी प्रतिभाओं को अपने हुनर को दिखाने का प्रतियोगिता अच्छा प्लेटफ़ार्म मिल जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सिन्हा ने किया। नवरात्रि के आखिरी दिन लगातार दस दिनों से चल रहे डीकेडी प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें जूनियर सोलो में मीठी गुप्ता (सान्वी) को प्रथम, दीपिका भगत को द्वितीय व स्वर्णिका सोनी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जूनियर ग्रूप में डेंशिग बच्चे ग्रूप को प्रथम, आर्या ग्रूप में द्वितीय व एआईएस गल्स ग्रूप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सीनियर सोलो में आलोक खाखा को प्रथम, ख़ुशी मंदिलवार को द्वितीय व चेष्टा मंडल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वही सीनियर ग्रूप में क्केश्न मार्क ग्रुप को प्रथम, रॉक स्टार ग्रुप को द्वितीय व जैंसी ग्रुप में तृतीय पुरस्कार से अतिथियों ने सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारी संख्या में लोगों ने प्रतियोगिता का आनंद उठाया और जमकर तालियां बजाकर व मोबाईल फ्लस जलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भूतपूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम, डीडीसी हीरामुनी निकुंज, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, बसंती भगत, विनोद गुप्ता, विजय गुप्ता, श्रवण दुबे, राकेश भारती, राजेश्वर गुप्ता, अरविंद तिवारी, दीपेश जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, अरुण तिवारी, तहसीलदार उमा सिंह सहित समिति के सदस्य व भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।



















