![Picsart_22-12-01_11-12-22-742.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/12/Picsart_22-12-01_11-12-22-742.jpg?resize=660%2C563&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर: जिला कोषालय अधिकारी ने जानकारी दी है कि समस्त शासकीय सेवकों का कार्मिक संपदा पोर्टल पर डाटाबेस उनके सेवा अभिलेख अनुसार पूर्ण नहीं होने के कारण उनके अंतिम स्वत्वों पेंशन, अंतिम भुगतान के प्रकरण तैयार करने एवं भुगतान में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस अपडेशन कार्य संबंधित आहरण एवं संवितरण के स्तर पर 31 दिसम्बर 2022 तक किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने शासकीय सेवा में कार्यरत् सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कार्मिक संपदा पोर्टल में डाटा प्रविष्टि करने एवं प्रविष्टि डेटा की जांच कर आवश्यक सुधार करने पश्चात प्रमाण पत्र दिसम्बर के वेतन के साथ कोषालय में प्रस्तुत करने को कहा है।