कुसमी/ कुंदन गुप्ता: बलरामपुर जिले के चाँदो परिक्षेत्र में बुधवार रात अवैध लकड़ी की तस्करी रोकने गए वन कर्मियों से मारपीट और धमकी भी दी गई है। इसमें 1 वनपाल व 2 वनरक्षक घायल हो गए। माफिया अवैध लकड़ियों से लदा ट्रेक्टर छुड़ा कर ले गए। तस्करों द्वारा वन कर्मियों के बाईक का चाबी भी छिनकर के गए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को चाँदो रेंजर ने खुद मौके पर पहुंचे। मामले में तस्करों के खिलाप पुलिस में अभी तक शिकायत दर्ज नही कराया गया है।

चाँदो रेंजर राजेंद्र प्रसाद ने बताया की वनपाल जगदीश पाल को गुप्त सूचना मिली कि बुधवार रात देर ग्राम बाटा के पहाड़ से अवैध तरीके से 35 नग चिरान लकड़ियों से भरा एक ट्रेक्टर में लोड करके निकाला जा रहा है। सूचना के बाद की देर रात करीब 10-11 बजे वनपाल जगदीश पाल सहित इलाके के दो वन रक्षकों को मौके पर पहुँचे। वन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया। इसे लेकर वह वन विभाग के कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाटा-सरईडीह के बीच सरईडीह निवासी महफूज अंसारी पिता इदरीश सहित 15 से 20 की संख्या में लकड़ी तस्करों ने इन पर हमला कर दिया।

कार्रवाई करने गए 3 वन कर्मचारियों के साथ पीटा किया गया है। वही कर्मियों के बाईक के चाबी भी तस्करों द्वारा लूट लिया गया है। इसके बाद लकड़ी तस्कर ट्रेक्टर छुड़ा कर अपने साथ लेकर चले गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार चाँदो रेंजर ने मौके में जाकर मुआयना किया गया। वही वन कर्मियों को सामरी थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है। वही आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें वन कर्मियों पर हमला करने वाले कई तस्करों की पहचान भी कर ली। मामले में देर शाम तक वन कर्मियों द्वारा सामरी थाने में शिकायत दर्ज नही की गई गया था।

राजेंद्र प्रसाद, रेंजर चाँदो मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वही वन कर्मियों को मारपीट की शिकायत थाने में करने के लिए कहा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!