अंबिकापुर।अंबिकापुर देवीगंज वार्ड क्रमांक 15 जायसवाल चित्र मंदिर के पीछे वरिष्ठ अधिवक्ता राजवर्धन सिंह के माता जी उमा सिंह पति स्व. नर नारायण सिंह अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक,गृह मंत्री का रविवार को दोपहर 3 बजे निधन हो गया। 85 साल की उमा सिंह ने देविगंज वार्ड स्थित अपने निज निवास में अंतिम अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को प्रातः 8 निज निवास से मुक्ति धाम शंकरघाट के लिए प्रस्थान करेंगी। ज्ञात हो कि उमा सिंह दो बार नगर पालिका परिषद अम्बिकापुर की पार्षद भी रह चुकी है और अनेक वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष भी रही है उनके निधन से परिजनों, सम्बन्धियों सहित पुरे नगर में शोक का माहौल है। उमा सिंह अपने पीछे पुत्र हर्ष वर्धन सिंह, राजवर्धन सिंह सहित पूरा भरा परिवार छोड़ कर चली गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!