बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक निवासी कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता का 56 साल की उम्र में बुधवार की रात्रि  8: 35 बजे रायपुर हॉस्पिटल में निधन हो गया। राजीव गुप्ता को दांत में कैंसर हो गया था ऑपरेशन के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए घर पर लाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार गेउर नदी किनारे मुक्ति धाम में किया जाएगा। राजीव गुप्ता अपने पीछे दो भाई, दो पुत्र, भतीजा, पत्नी सहित पूरा भरा परिवार छोड़कर चले गए। परिजनों सहित नगर में शोक की लहर है। कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!