
सीतापुर /रूपेश गुप्ता: यह मामला सीतापुर धान खरीदी केंद्र का है। किशान मतवार राम आत्मज भकुर्रा उराँव उम्र 77 वर्ष जो भवराडाँड़ का रहने वाला है जिसके नाम पर 30 दिसम्बर को 50 किवंटल धान बेचा गया उसके सुबह 31 दिसम्बर 2021 को उसकी अचानक तबियत बिगडी औऱ परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु अम्बिकापुर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।परिजनो द्वारा उसका रीती रिवाज के अनुसार चार जनवरी 2022 को तीज नहान का कार्यक्रम किया गया और उसी दिन मृत किशान के नाम पर ख़रीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा 100 किवंटल धान खरीदी उसी के नाम पर किया गया।और खरीदी केंद्र प्रभारी ने सहकारी बैंक से मिली भगत कर मृत व्यक्ति के खाते से धान की राशि भी आहरित कर लीया गया इस बात की लिखित शिकायत भाजपा जिला मंत्री रोशन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एस डी एम विवेक अनमोल टोप्पो से की ये जिसमें खरीदी केंद प्रभारी पर आरोप लगाया है कि मृत व्यक्ति मरने उपरांत अपने उपार्जन किये गये धान को किस तरह बेच सकता हैं औऱ इतनी जल्दी उनके नामानि को बैंक से पैसा किस तरह भुगतान कर दिया गया जिस की जांच करते हुए मामले में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
खरीद केंद के प्रभारी श्रीकांत गुप्ता से इस बात की जानकारी लेने पर उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि किशान को उस तारीख को धान खरीदने का टोकन था इसी लिये मेरे द्वारा धान खरीदा गया।
शिकायत पर एस डी एम विवेक अनमोल टोप्पो से चर्चा करने पर बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस बात की शिकायत की गई हैं जिसकी जाँच की जाएगी खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो जाँच उपरांत मामले में शामिल लोगों पर कार्यवाही की जायेगी।



















