सीतापुर/रूपेश गुप्ता: छत्तीसगढ़ सरकार के वादा खिलाफी नीतियो के विरोध में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस हटाव छत्तीसगढ़ बचाव अभियान चला कर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं इसी कड़ी में आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ हाईस्कूल मैदान में विशाल आम सभा का आयोजन किया जहां पूरे विधानसभा के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मेलन में शामिल थे।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा,भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अखलेश सोनी अभिमन्यु गुप्ता शामिल थे।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इस क्षेत्र का विकास अगर रुका हुआ है तो इसका प्रमुख कारण यहाँ का विधायक अमरजीत भगत है लगातार यहाँ की जनता कांग्रेस को जीतती आ रही है पर कांग्रेस के लोग सिर्फ जनता के साथ छलावा करते है आप लोग के यहाँ के मंत्री को खाव पियो मंत्री के नाम से जाना जाता हैं कांग्रेस सरकार में बैठे लोग जो बोलते हैं वो काम कभी नही करते कांग्रेस ने जो वादे किए वह अब तक अधूरे है ।

सम्मेलन को पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार लोगो लोकलुभावन वादों के चक्कर मे नही पड़ना है भाजपा सरकार सिर्फ़ विकास करना जानती है।

इस कार्यक्रम में देवनाथ सिंग,रोशन गुप्ता मनोज गुप्ता,राजाराम भगत, गोपाल राम राजकुमार अग्रवाल अनिल अग्रवाल,सरवन दास, रजनीश पांडे रज्जु राम,सुभास उरांव बाल नाथ यादव, बलीचरन, निशान्त गुप्ता,ईस्वर यादव अनिल सिंग,नेमलाल गुप्ता,मोती गुप्ता,विन्देश्वरी पैंकरा राजकुमार गुप्ता बिंनदु भगत विमला भगत,शारदा पैंकरा,संगीत कंसारी नीरूमिस्त्री भगत सींग,करमू लकड़ा विनोद अग्रवाल,सेत कुमार बड़ा रंजीत गुप्ता,संध्या जयसवाल, रामदयाल चौहान एलु गुप्ता आदित्य अग्रवाल रामसुंदर प्रजापति राजेन्द्र प्रजापति,दीपक दास,रूपेश आर्य गुप्ता खेमा निधि साह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित थे।सम्मेलन में पधारे अतिथियो का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाल कर भब्य स्वागत किया गया तो महिला मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!