अम्बिकापुर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव 2021-22 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 29 नवम्बर 2021 को अम्बिकापुर विकासखंड के प्रतिभागियों के लिए राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में प्रातः 10ः30 बजे से किया जाएगा। युवा उत्सव की प्रत्येक विधा में 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक दो आयु वर्ग में आयोजन किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि युवा महोत्सव में कलाकारों के लिए लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन-सितार, बॉसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, गिटार, सुगम वादन-हारमोनियम, शास्त्रीय नृत्य-मणिपुरी, ओड़िसी, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचीपुड़ी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा लोक कलाकारों को सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ में भी अपनी कलाओं को प्रदर्षन करने का मौका मिलेगा। उन्हें पारंपरिक वेषभूषा, फूड फेस्टिवल, चित्रकला एवं रॉक बैण्ड विधा में भी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कलाकारों को स्वयं का वाद्य यंत्र, परिधान, श्रृंगार आदि की व्यवस्था करनी होगी।

विकासखण्ड अम्बिकापुर के लिए इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक कलाकार कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार मो. नम्बर 9131258830, 9406046922 तथा फोन. नम्बर 07774-224022 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विकासखण्ड के लिए संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर अपना पंजीयन करवाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!