अभिषेक सोनी

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के मंदिरों और मां दुर्गा पंडालों में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में 135 घृत व 96 तेल मनोकामनाएं दीप प्रज्जवलित किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

शारदीय नवरात्र पर 18वीं सदी की आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में एकम ही भक्तों का तांता लगा रहा है। सुबह-शाम आरती में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। मां महामाया मंदिर सहित काल भैरव मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा है। राजपुर महुआपारा निवासी श्रद्धालु जोगी राम अग्रवाल के पुत्र महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु व प्रवीण अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में फूल माला, लाइटिंग की व्यवस्था की है। मंदिर में अखंड रामायण पाठ राजकुमार सोनी व मनोज गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है। मंदिर में पुजारी राघवेंद्र पांडेय के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है। समिति के सदस्य सक्रिय से लगे हुए हैं। कुसमी मार्ग बूढ़ाबागीचा मां काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है। नवकी में विराजी मां समलाई मंदिर में गांव के बैगा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है। ग्राम बघिमा मां चंद्रघंटा मंदिर  में पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है। सुबह- शाम आरती में महिलाएं-पुरुष पहुंच रहे हैं।

गांधी चौक व वार्ड क्रमांक 04 में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है

राजपुर गांधी चौक पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी पंकज मिश्रा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है समिति के सदस्य सक्रिय से लगे हुए हैं। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 4 में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है। वही बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है।

जोगी राम अग्रवाल के निवास पर मां दुर्गा  प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना

नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 निवासी श्रद्धालु जोगी राम अग्रवाल के यहां मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है। नरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु, प्रवीण अग्रवाल सक्रिय से लगे हुए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!