
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के देवी मंदिरों और मां दुर्गा पंडालों में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में 160 घृत व 90 तेल मनोकामनाएं दीप प्रज्जवलित किए गए थे। दुर्गा नवमीं के दिन कन्या भोज, भंडारा, हवन पूर्णाहुति के बाद समापन हुआ। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

शारदीय नवरात्र पर आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में एकम ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह-शाम आरती में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। मां महामाया मंदिर सहित काल भैरव मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। राजपुर महुआपारा निवासी श्रद्धालु जोगी राम अग्रवाल के पुत्र महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु व प्रवीण अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में फूल माला, लाइटिंग की व्यवस्था की थी। सतमी, अष्ठमी व दुर्गा महानवमी के दिन भंडारा का आयोजन किया। मंदिर में अखंड रामायण पाठ राजकुमार सोनी व मनोज गुप्ता के द्वारा किया गया। पुजारी राघवेंद्र पांडेय के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। समिति के सदस्य सक्रिय से लगे हुए थे। कुसमी मार्ग बूढ़ाबागीचा मां काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। नवकी में विराजी मां समलाई मंदिर में गांव के बैगा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। ग्राम बघिमा मां चंद्रघंटा मंदिर में पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई।


गांधी चौक व वार्ड क्रमांक 04 में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना संपन्न कराई गई
राजपुए गांधी चौक पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी पंकज मिश्रा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय से लगे हुए थे। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 4 में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। वही बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई।

जोगी राम अग्रवाल के निवास पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना संपन्न कराई गई
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 निवासी श्रद्धालु जोगी राम अग्रवाल के निवास पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान नरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु, प्रवीण अग्रवाल सक्रिय से लगे हुए थे।
शारदीय नवरात्र पर कंबल वाले बाबा अशोक कोढ़ी ने लगाया भंडारा
शारदीय नवरात्र पर समाजसेवी कंबल वाले बाबा अशोक अग्रवाल कोढ़ी, आकाश अग्रवाल ने एकम से ही 9 दिनों तक अपने निवास पर भंडारा का आयोजन किया है। नगर सहित आसपास के महिलाएं, पुरुष, बच्चें सैकड़ों भक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। समाजसेवी अशोक अग्रवाल कोढ़ी गर्मी के समय शरबत, पानी, गन्ना रस का भंडारा लगाते हैं वही ठंड के समय जरूरतमंदों को साड़ी और कंबल वितरण करते हैं। इसी कारण इन्हें कंबल वाले बाबा कहते है।



















